Khabarwaad National Desk: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल के करीबी विभव कुमार को समन भेजा है. उन पर आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने का आरोप है. इस बीच दिल्ली पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारी मालीवाल के घर पर पहुंचे हैं.
Read Also: ऑटो में बैठे नाबालिगों को ताश पत्ता खेलने के लिए किया मना, तो नाबालिग ने 10 साल के बच्चे को मारा चाकू
राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए विभव कुमार से 17 मई को सुबह 11 बजे पेश होने को कहा है. बता दें कि विभव कुमार को गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल के साथ देखा गया था. केजरीवाल लखनऊ में इंडिया ब्लॉक के नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आए थे.
इस बीच जब आजतक के रिपोर्टर ने अरविंद केजरीवाल से स्वाति मालीवाल मामले को लेकर सवाल किया तो केजरीवाल ने कोई जवाब नहीं दिया. इस दौरान केजरीवाल को विभव कुमार के साथ गाड़ी में भी बैठा देखा गया था.
आयोग ने दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को चिट्ठी लिखी है. यह चिट्ठी 13 मई को लिखी गई थी. आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में तीन दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है.




