Dantewada Naxal Surrender: दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो इनामी नक्सलियों सहित कुल 8 नक्सलियों ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। सभी नक्सलियों ने एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
Read Also- पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 किलो गांजा जब्त, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Dantewada Naxal Surrender: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले दो नक्सलियों पर 50-50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और कई मामलों में पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। एसपी गौरव रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास नीति और आत्मसमर्पण योजनाओं के चलते लगातार नक्सली हिंसा से तंग आकर युवा आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
Read Also- पति की गला घोंटकर हत्या: मासूम बेटी बनी चश्मदीद, मां का कातिल चेहरा खुद किया बेनकाब
Dantewada Naxal Surrender: इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई न सिर्फ सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है, बल्कि यह संकेत भी है कि अब नक्सली संगठन अपने ही सदस्यों का भरोसा खोते जा रहे हैं।प्रशासन और पुलिस की ओर से यह अपील की गई है कि जो भी नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ना चाहता है, उसका स्वागत है। सरकार की पुनर्वास योजनाएं उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर देने के लिए तत्पर हैं।




