बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि स्कूल में एक छात्र द्वारा बदसलूकी के कारण वह परेशान थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
मृतक छात्रा का नाम पूनम रजक (14) था, जो सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार, एक छात्र उससे एकतरफा प्यार करता था और लगातार परेशान कर रहा था। इस तनाव के कारण पूनम ने आत्महत्या कर ली।
क्या है पूरा मामला
पूनम रजक सोमवार को हमेशा की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी के बाद वह घर लौटी और परिजनों को खाना परोसा। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
छात्रा के पिता छोटू रजक ने बताया कि शाम 6 बजे जब वे कमरे की ओर गए, तो दरवाजा बंद था। परिजनों ने पूनम को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोलने पर पूनम फंदे पर लटकी मिली।




