KHABARWAAD PANDARIYA: पंडरिया में साहू समाज ने बीजेपी नेताओं पर अपमान करने का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया. समाज के लोगों ने अपमानित करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग भाजपा नेताओं से की है.
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भाजपा ने पंडरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया. इस सम्मेलन में साहू समाज के लोगों ने भाजपा नेताओं पर अपमान करने का आरोप लगाया. पंडरिया, लोरमी रोड पर सैंकड़ों साहू समाज के लोग धरने पर बैठ गए और भाजपा नेताओं पर अपमान करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की. साहू समाज का अपमान नहीं सहेंगे का नारा लगाते हुए लोगों ने कहा कि-“भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने उनका अपमान किया.
पंडरिया में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन
कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए भाजपा ने पंडरिया में हुंकार भरने की कोशिश की. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला अध्यक्ष अशोक साहू, मधु सूदन यादव सहित वरिष्ठ नेता और पदाधिकरी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. भाजपा नेताओं ने 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया.
यह भी पढ़े:
रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र में युवक की हत्या, सिर पर पत्थर पटक कर दिया वारदात को अंजाम
करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लग्जरी लाइफ के सपने दिखाकर लोगों को लगाता था चूना
Bijapur के भाजपा नेता पर पुल निर्माण में भष्ट्राचार का आरोप, कांग्रेस ने की कार्रवाई मांग
भिलाई के मैत्री बाग में रायपुर की बाघिन का वेलकम, अब रक्षा लगाएगी रायपुर में दहाड़




