KHABARWAAD RAIPUR. एनडीपीएस एक्ट के तहत राजधानी के जेल में बंद विचाराधीन कैदी प्रदीप आदिनाथ फालके कोर्ट पेशी के दौरान फरार हो गया। पुलिस कल शाम कैदी को कोर्ट में पेश करने के लिए कोर्ट ले गयी थी। इसी दौरान विचाराधीन कैदी कोर्ट परिसर से कैदी फरार हो गया। कल शाम को रायपुर कोर्ट में लॉकअप से कोर्ट रूम जाने के दौरान दो आरक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी अहमदनगर महाराष्ट्र का निवासी था। राजस्व महानिदेशालय (डीआरआई) ने 2 महीने पहले गिरफ्तार किया था। एसएसपी रायपुर संतोष सिंह ने इस मामले में 2 आरक्षकों को निलंबित किया है। आरोपी की फरारी का मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज कर दिया गया है।




