KHABARWAAD NATIONAL DESK. महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरी एक महिला उम्मीदवार वनिता राउत इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने जो चुनावी वादा किया है वो बाकी उम्मीदवारों से हट के है। ऐसा हैरान करने वाला चुनावी वादा शायद ही पहले कभी किसी ने किया होगा। वह लोगों को मुफ्त में शराब उपलब्ध कराने का वादा कर रही है।
अखिल भारतीय मानवता पार्टी की वनिता राउत को पेन की “नीप” चुनाव चिह्न मिला है। वह अपने चुनावी प्रचार में जुट गई हैं। वनिता राऊत ने कहा कि अगर वो सांसद बनीं तो सांसद निधि से वो राशन कार्ड पर जैसे राशन मिलता है। वैसे ही ऊंचे दर्जे की विस्की और बीयर भी गरीबों के लिए उपलब्ध कराएगी। साथी ही बेरोजगार युवकों के लिए शराब के ठेके दिलवाएगी।
गरीबों को कम दाम पर शराब उपलब्ध कराना ही उद्देश्य : वनीता
वनिता का कहना है कि गरीब तबके के लोगों को महंगी शराब पीने को नहीं मिलती। वो देसी शराब पीकर यहां वहां गिरे पड़े रहते हैं। इसलिए सस्ते दामों में अच्छी शराब उपलब्ध करा कर उनको खुश देखना चाहती हूं। आज लोग बेहिसाब शराब पीते हैं। जिससे उनके घर बर्बाद हो जाते हैं। अगर पीने वाले के पास पीने का लाइसेंस हो तो वो लिमिट में शराब पीयेंगे और घर भी बर्बाद नहीं होंगे।
Read Also- पत्नी ने WhatsApp पर लगाया कुछ ऐसा स्टेटस, दौड़ा-दौड़ा थाने पहुंचा पति
पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं वनिता
वनिता राउत पहली बार चुनाव में खड़ी हुई हैं। ऐसा नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में वो नागपुर से मैदान में उतरी थी। वहीं 2019 के ही विधानसभा चुनाव में चिमूर विधानसभा से खड़ी थीं। तब भी वनिता ने यही वादे किये थे और उनकी जमानत भी जब्त हो गई। थी फिर भी इस बार वो चुनाव में वही मुद्दे लेकर खड़ी हैं।
हर चुनाव में मुफ्त शराब होता है उनका एजेंडा
वनिता चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील की रहने वाली हैं। जहां गांव वहां शराब की दुकान और सांसद निधि से गरीबों के लिए विदेशी शराब की सुविधा देने के मुद्दे को लेकर वो चुनाव लड़ रही हैं।इसके साथ ही खूब सुर्खियां भी बटोर रही हैं। इस मुद्दे को लेकर चंद्रपुर की जनता क्या उन्हें वोट देगी या फिर उनकी जमानत जब्त होगी। यह तो रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा।




