Khabarwaad Crime Desk: शहर के एक मोहल्ले में मकान के मालिकाना हक को लेकर परिवार में ही विवाद हो गया. इसके बाद पिता ने घर में सो रहे अपने बेटे, बहू और पोते को जलाने के लिए पेट्रोल डाल दिया. आग लगाने के लिए माचिस जलाने से पहले ही उसका बेटा जाग गया. इसके बाद उसने अपने पिता पर हमला बोल दिया. थोड़ी देर में व्यक्ति का दूसरा पौता आ गया उसने दादा को पकड़ लिया. अगर व्यक्ति का बेटा नींद से ना जगा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. मामला राजस्थान के जोधपुर का है.
Read Also: उप मुख्यमंत्री शर्मा ने 10वीं की परीक्षा पास करने वाले पूर्व नक्सली को वीडियो कॉल कर दी बधाई, कही ये बात
इस घटनाक्रम की CCTV फुटेज भी सामने आई है. सदर बाजार कोतवाली के सब-इंस्पेक्टर पुखराज के मुताबिक मकराना मौहल्ला निवासी नैनाराम प्रजापत के पुत्र राकेश के बीच मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है. इसमें शुक्रवार सुबह जब राकेश अपनी पत्नी ललिता और पुत्र ऋतिक के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहा था, इस दौरान नेनाराम पेट्रोल से भरा डिब्बा लेकर आए और उन पर सोते हुए पर पेट्रोल डाल दिया. इससे तीनों जाग गए.
Read Also: IPL में आज बेंगलुरु vs चेन्नई: चिन्नास्वामी में शाम को छाए रहेंगे बादल, आंधी-बारिश की संभावना, जानिए पॉसिबल-11
इसके बाद नैनाराम माचिस लेकर तीली जलाने वाला था, इतने में राकेश जग गया और पिता को पकड़ने के लिए हमला बोल दिया. वह भागने लगा तो राकेश का दूसरा बेटा प्रिंस आया, उसने अपने दादा (नैनाराम प्रजापत) को पकड़ लिया. मामले को लेकर राकेश की पत्नी ने शनिवार को अपने ससुर के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दी, जिसके बाद शनिवार रात को 75 साल के नैनाराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,
जोधपुर पुलिस के एडीसीपी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस थाना सदर कोतवाली में एक मामला दर्ज हुआ है. इसमें ललिता ने अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर उनके पति और बच्चों को जलाने की कोशिश की. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.




