Khabarwaad Business Desk: जियो पॉलिटिकल उठापटक, महंगाई और फेड दर में कटौती की उम्मीद की वजह से इस वर्ष कीमती धातुओं, सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है।
Read Also: इश्क, लिव इन रिलेशनशिप और मर्डर , युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड एक फीसदी बढ़कर 2,438.44 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि कारोबारी सत्र की शुरुआत में यह 2,449.89 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके पहले सोने की रिकॉर्ड ऊपरी स्तर अप्रैल में बना था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.1 फीसदी बढ़कर 2,442.60 डॉलर पर पहुंच गया।
Read Also: हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता, रायपुर से दुर्ग बुलाकर युवक को उतारा था मौत के घाट, 6 साल बाद आरोपी की गिरफ्तारी
बात घरेलू हाजिर बाज़ारों की करें तो चांदी की कीमत साल-दर-साल लगभग 18 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है और ₹रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रही हैं। आज (मंगलवार) सोना महंगा होकर 74222 रुपये पहुंच गया है। इसके अलावा चांदी 92444 रुपये प्रति किलो हो गई है।




