CG Weather Alert: नौतपा का आज चौथा दिन है। छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 31 मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ-कुछ जिलों में लू के हालात बने रहेंगे। पश्चिम भारत से आ रही शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम गर्म होने लगा है।
CG Weather Alert: सोमवार को प्रदेश के 8 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। बेमेतरा में सबसे अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, रायपुर 43.6 राजनांदगांव 43.5 मुंगेली 43.3 बिलासपुर 43 रायगढ़ 43, बालोद 42.9 , दुर्ग 42.8 महासमुंद 42.8 तापमान रहा। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे के दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
Read Also- तपती गर्मी के बीच गुड न्यूज! पांच दिन में आ रहा है मानसून
CG Weather Alert: हीट वेव से बचने के उपाय
- पानी और तरल पदार्थ का सेवन करते रहें ।
- अनावश्यक रूप से धूप में न निकलें।
- विशेषकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर न जाएं।
- हल्के रंग के कॉटन कपड़े पहनें ।
- अगर कोई लू से प्रभावित है, तो उसे छांव के नीचे ठंडी जगह पर लिटाएं। उसे गीले कपड़े से पोछें/शरीर को बार-बार धोएं। सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालें।




