Coal Scam Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले मामले मे गिरफ्तार पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस रानू साहू और समीर विश्नोई सहित कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की कोर्ट ने एक बार फिर रिमांड बढ़ा दी है।
Read Also- रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में पेश होंगी सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर और सूर्यकांत
Coal Scam Case : बता दे कि, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों ने पुलिस रिमांड खत्म होने पर पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया के साथ निलंबित आईएएस रानू साहू- समीर विश्नोई के साथ कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सौम्या चौरसिया और रानू साहू को 2 दिन यानी 5 जून और समीर विश्नोई और सूर्यकांत तिवारी की 7 दिन यानी 10 जून तक पुलिस रिमांड बढ़ी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को EOW की टीम को सौंप दिया है।




