Rahul Gandhi Statement : लोकसभा चुनाव में रायबरेली से जीत के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों के लिए इमोशनल पत्र लिखा है. राहुल गांधी ने असल में वायनाड और रायबरेली दोनों ही संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव जीता है, लेकिन संवैधानिक नियमों के कारण वह अपनी वायनाड सीट छोड़ चुके हैं और अब राहुल रायबरेली से सांसद रहेंगे.
Read Also : 24 जून को रायपुर MIC की बैठक, जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा, ‘वायनाड में प्रिय बहनों और भाइयों, मुझे नहीं पता कि आपने मेरे लिए जो किया है उसके लिए आपको कैसे धन्यवाद दूं. उस प्यार और सुरक्षा के लिए जो आपने मुझे तब दिया जब मुझे इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी. आप मेरे परिवार का हिस्सा हैं और मैं आपमें से प्रत्येक के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.’


राहुल गांधी ने आगे लिखा कि, ‘पहली बार जब मैं आपसे मिलने आया था, तो मैं आपका समर्थन मांगने आया था. मैं आपके लिए एक अजनबी था और फिर भी आपने मुझ पर विश्वास किया. आपने मुझे बेपनाह प्यार दिया और अपने गले से लगाया. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस राजनीतिक दल का समर्थन करते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस समुदाय से हैं या आप किस धर्म को मानते हैं या आप कौन सी भाषा बोलते हैं।




