Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Chhattisgarh rice scam: दो साल बाद हुई कार्रवाई, 4 निलंबित, 35 दुकानों संपत्ति कुर्की का आदेश जारी

    Chhattisgarh rice scam: दो साल बाद हुई कार्रवाई, 4 निलंबित, 35 दुकानों संपत्ति कुर्की का आदेश जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 19, 2024Updated:July 19, 2024 trending No Comments5 Mins Read
    Chhattisgarh rice scam

    Chhattisgarh rice scam: शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से हितग्राहियों का चावल गायब करने मामले में दो साल के बाद रायपुर जिले में खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। 39 दुकानों में से 4 दुकानों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं 35 दुकानों के खिलाफ आरआरसी जारी किया गया है। इसके तहत इन दुकानदारों की संपत्ति कुर्क कर चावल के बदले राशि वसूल की जानी है। हालांकि विभागीय सूत्रों के अनुसार 35 दुकानों में करीब 28 दुकानों के विरुद्ध एक साल पहले ही आरआरसी जारी किया गया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की खानापूर्ति कार्रवाई के कारण इन दुकानों के संचालकों से अब तक रिकवरी नहीं हो पाई।

    Read Also-  छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर…

    सितंबर 2022 में हुआ था मामला उजागर
    Chhattisgarh rice scam:  खाद्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 142 उचित मूल्य दुकानों में 14 हजार 5 सौ क्विंटल चावल कम पाया गया था। इसका भंडाफोड़ सितंबर 2022 में हुआ था। विभाग ने जब इस मामले की जांच की, तो पता चला कि दुकान के संचालकों ने ही चावल में हेराफेरी कर बेच दिया था। जांच के बाद विभाग ने सभी दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इस नोटिस के बाद 101 दुकान संचालकों ने 6 हजार 29 क्विंटल गायब चावल के बदले राशि लौटा कर भरपाई की थी, लेकिन 41 दुकानदारों ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया।

    Read Also-  बेटे की छाती पर बैठी, सिर जमीन पर पटका, मांगता रहा पानी… पीटती रही मां

    39 संचालकों से 7971 क्विंटल करना है रिकवरी
    Chhattisgarh rice scam:  इस मामले में विभाग ने 39 दुकानदारों को दोबारा नोटिस जारी किया था। इन दुकानदारों से 7 सात हजार 971 क्विंटल चावल रिकवरी किया जाना बाकी है।

    2 पर एफआईआर दर्ज
    इस मामले में विभाग ने खानापूर्ति कार्रवाई करते हुए अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित दो दुकानदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज भी कराई है, जबकि अन्य दुकानदारों को सिर्फ नोटिस जारी किया गया है।

    28 दुकानों को पहले ही जारी हो चुका है आरआरसी
    विभाग ने एफआईआर के बाद बचे 39 दुकानदारों को तीन बार नोटिस जारी करने के बाद नोटिस देना बंद कर दिया था। इस बीच कुछ दुकानदार चावल के बदले राशि देने के लिए तैयार भी हुए थे। इस दौरान विभाग ने 28 दुकानों के विरुद्ध आरआरसी जारी किया था। बताया जा रहा है कि आर आरसी जारी होने के बावजूद इन दुकानों से अब तक रिकवरी नहीं हो पाई है।

    Read Also-  आपके लिए कमाई का अच्छा मौका, अब आप भी रेलवे स्टेशन में बेच सकेंगे ‘अनारक्षित टिकट’

    इन दुकानों को किया गया निलंबित
    महामाया मंदिर वार्ड-5 कैलाशपुरी स्थित आईडी क्रमांक- 441001287 बाबू जगजीवनराम वार्ड-53 देवपुरी स्थित आईडी क्रमांक-441001302 तात्यापारा वार्ड-38 स्थित आईडी क्रमांक-441001090 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड-24 आईडी क्रमांक-441001164

    दो दुकान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    अभनपुर क्षेत्र स्थित आईडी क्रमांक-442002018, 441003002 की दुकानों से 1495 क्विंटल चावल गायब हुआ था। विभाग ने इन दोनों दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।

    Read Also-  यात्रीगण ध्यान दें…रेलवे ने इस रूट की 4 एक्सप्रेस ट्रेनों को किया रद्द, सफर करने से पहले देखें लिस्ट…

    कई दुकानों के बदल चुके संचालक, वे भी नहीं लौटा रहे राशि
    जिन राशन दुकानों के खिलाफ आरआरसी एवं नोटिस जारी किया गया है, उनमें कई दुकानों के संचालक ही बदल चुके हैं। कार्रवाई के भय से कई संचालक गायब हो गए थे, जिसके कारण उन दुकानों को दूसरी राशन दुकान के संचालकों को इस शर्त पर सौंपा गया था कि गायब चावल की भरपाई वे करेंगे, लेकिन दुकान संचालक की अनुमति मिलने के बाद ये दुकानदार भी गायब चावल के बदले राशि लौटा नहीं रहे हैं, जिसके कारण विभाग इन दुकानदारों पर दबाव भी नहीं बना पा रहा है।

    इन दुकानों से इतना चावल हुआ था गायब 

    आईडी क्रमांक     गायब चावल (क्विंटल में)

    बिरगांव                                           
    441001080          1695.41
    441006002          1234.74

    धरसींवा
    442001002         435.49
    442001003         58.56
    442001007        134.08
    442001010        110.2
    442001018        208.92
    442001023        343.12
    442001024        194.52
    442001030        288.95
    442001031        203.37
    442001032        22.69
    442001034        223.26
    442001043       219.53
    442001047       368.35
    442001059       200.38

    अभनपुर
    442002006      60.37
    442002007     136.06
    442002070     129.92
    442002082     122.41

    आरंग
    442003033       101.66
    442003054       42.38
    442003058       61.83
    442003060       81.32
    442003085      136.88
    442003087      76.15
    442003108     162.2
    442003113     61.76
    442003116     70.7

    तिल्दा
    442004004      63.02
    442004042     410.11
    442004053     37.44
    442004082    93.28
    442004085   143.53
    442004099    39.3

    4 दुकानें निलंबित, अन्य दुकानों को भी किया जाएगा
    रायपुर जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि, दुकानों से चावल गायब करने मामले में शहर की 4 दुकानों को निलंबित कर दिया है, शेष दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के तहसीलदारों को इन दुकानों के विरुद्ध आरआरसी जारी कर दिया है, जिस पर कार्रवाई होनी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chattisgarh scam chhattisgarh chhattisgarh news chhattisgarh pds rice scam chhattisgarh pds scam chhattisgarh rice mill scam chhattisgarh rice scam rice scam rice scam in chhattisgarh rice scam the chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.