Fake Hologram Case: मेरठ की जेल में बंद रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा से यूपी STF की टीम नकली होलोग्राम केस में पूछताछ करेगी। सोमवार को मेरठ कोर्ट में यूपी STF ने टुटेजा की कस्टोडियल रिमांड के लिए आवेदन लगाया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 25 जुलाई तक कस्टोडियल रिमांड की मंजूर दी है।
Read Also- प्रदेश में हो रही जोरदार बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
Fake Hologram Case: वहीं नकली होलोग्राम मामले में यूपी STF ने कोर्ट में अपनी पहली चार्जशीट पेश की। करीब 5000 पन्नों की चार्जशीट में नकली होलोग्राम बनाने वाली कंपनी मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विधु गुप्ता और केस से इस घोटाले से जुड़े लोगों के नाम हैं।
Read Also- करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो..
29 जुलाई को अगली पेशी
Fake Hologram Case: नकली होलोग्राम केस में अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी। मेरठ कोर्ट में पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अनिल टुटेजा के साथ ही अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को भी 29 जुलाई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। वहीं रिमांड अवधि खत्म होने के बाद 29 जुलाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
Read Also- नशे के विरुद्ध लगातार प्रहार से हो रहा असर, चाकूबाजी की घटनाओं में 35 प्रतिशत कमी
तीसरी नोटिस के बाद भी नहीं पहुंची शराब कंपनियां
यूपी STF के अधिकारियों ने बतााया कि इस केस में पूछताछ के लिए 3 बार शराब निर्माता कंपनियों नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी कंपनी की ओर से पूछताछ में कोई नहीं पहुंचा है। यूपी STF के अफसरों के मुताबिक, भाटिया वाइन एंड मर्चेट प्राइवेट लिमिटेड, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज और वेलकम डिस्टलरीज को नोटिस जारी कर लखनऊ बुलाया था, लेकिन कोई भी एजेंसी के दफ्तर नहीं पहुंचा है।




