Bilaspur Breaking News: सरकारी राशन की हेराफेरी करने वाले दो पीडीएस संचालकों अजय मिश्रा और कैलाश नाथ मिश्रा के खिलाफ सरकंडा थाने में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई। दोनों दुकानों की जांच में खाद्य अधिकारियों को 1118 क्विंटल राशन का शार्टेज मिला था।
Read Also- प्रदेश के इन जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Bilaspur Breaking News: बुधवार को फूड कंट्रोलर ने एफआईआर दर्ज करने सरकंडा थाना प्रभारी को चिट्ठी लिखी थी। सुषमा प्राथमिक उपभोक्ता भंडार के अजय मिश्रा की दुकान में 849 क्विंटल चावल कम मिला। यहां 31 लाख 86 हजार रुपए के राशन की हेराफेरी पाई गई। बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के संचालक कैलाश नाथ मिश्रा की दुकान की जांच में 268 क्विंटल चावल कम मिला। यहां कुल 10 लाख 20 हजार रुपए की धोखाधड़ी सामने आई थी।




