Chhattisgarh IPS Transfer News: छत्तीसगढ़ में गृह (पुलिस) विभाग ने 11 एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है। अवर सचिव डीएस ध्रुव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनात इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस तबादले से राज्य के पुलिस बल में प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया की जा रही है।
Read Also- दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हाई अलर्ट पर रायपुर-दुर्ग, सुरक्षा में तैनात रहेंगे एक हजार जवान
रायपुर ट्रैफिक एएसपी का तबादला पुलिस मुख्यालय
Chhattisgarh IPS Transfer News: रायपुर ट्रैफिक एएसपी ओम प्रकाश शर्मा को पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है। वहीं, बिलासपुर में पदस्थ एएसपी नीरज चंद्राकर का तबादला स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) पुलिस मुख्यालय रायपुर में कर दिया गया है। इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तैनात किया गया है।
Read Also- बिक गया Karan Johar का धर्मा प्रोडक्शन, इस बिजनेस टाइकून ने 1000 करोड़ की डील में खरीदी आधी हिस्सेदारी
तबादले से प्रभावित अधिकारी
1. विमल कुमार बैस
नया पद: सेनानी, 11वीं वाहिनी छसबल, जांजगीर
2. हरीश राठौर
नया पद: सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना, रायपुर
3. प्रशांत कतलम
नया पद: सेनानी, 10वीं वाहिनी छसबल, सूरजपुर
4. नेहा पाण्डेय
नया पद: 8वीं वाहिनी छसबल, राजनांदगांव
5. नीरज चंद्राकर
नया पद: पुलिस अधीक्षक, राज्य इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एसआईए), पुलिस मुख्यालय, रायपुर
6. मनीष रावटे
नया पद: सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, परसदा, महासमुंद
7. ओम प्रकाश शर्मा
नया पद: पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय, रायपुर
8. गायत्री सिंह
नया पद: सेनानी, 7वीं वाहिनी छसबल, भिलाई
9. कमलेश्वर प्रसाद चंदेल
नया पद: सेनानी, 17वीं वाहिनी छसबल, कवर्धा
10. निवेदिता पाल
नया पद: सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़
11. सुजीत कुमार
नया पद: पुलिस मुख्यालय, रायपुर
रायपुर क्राइम ब्रांच में एएसआइ, हेड कांस्टेबल समेत 24 हटाए गए
Chhattisgarh IPS Transfer News: रायपुर क्राइम ब्रांच (अब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) में वर्षों से जमे एएसआई,कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल समेत 24 कर्मचारियों का तबादला रायपुर रेंज के आइजी अमरेश मिश्रा ने किया है। जारी आदेश में प्रशासनिक आधार पर रेंज स्थापना बोर्ड के निर्णय पर ये तबादला किया गया है। आदेश में क्राइम यूनिट में वर्षों से पदस्थ एएसआई किशोर सेठ, मोहम्मद जमील और मोहम्मद कय्यूम को बलौदाबाजार, संतोष सिंह को धमतरी, मो.इरफान को गरियाबंद भेजा गया है।
Read Also- UP में एनकाउंटर की नई गाइडलाइन: अपराधी को मारने या पकड़ने के बाद क्या-क्या करेगी पुलिस, जानिए यहां सब कुछ…
वहीं हेड कांस्टेबल सरफराज चिश्ती को महासमुंद, अभिषेक सिंह को धमतरी, मोहम्मद सुल्तान को गरियाबंद, कांस्टेबल रवि तिवारी, राहुल शर्मा और मो.राजिक को बलौदाबाजार,आलम मिर्जा को गरियाबंद, सरीम खान, कुलदीप मिंज को धमतरी, अमित यादव को बलौदाबाजार, मुकेश सिंह राजपूत को महासमुंद, कृष्णा ठाकुर को बलौदाबाजार तबादला किया गया है जबकि धमतरी में पदस्थ हेड कांस्टेबल दिनेश तुरकाने, देवेंद्र राजपूत, महिला हेड कांस्टेबल माधुरी सोनवानी को रायपुर, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, अंकुश नंदा, खेमू हिरवानी को रायपुर और साजिद अली को बलौदाबाजार भेजा गया है।




