News for ration card holders: धमतरी जिले में अब तक कुल दो लाख 37 हजार 371 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा चुका है, जिसका प्रतिशत 98.77% है। जिले में शेष दो हजार 916 राशनकार्डों का नवीनीकरण अभी बाकी है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी ने सभी राशनकार्डधारी परिवारों से अपील की है कि वे आगामी 28 फरवरी 2025 तक अपने परिवार के सभी सदस्यों का नवीनीकरण करवा लें।
Read Also- छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 के लिए आरक्षण प्रक्रिया
News for ration card holders: राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए हितग्राही आधार नंबर और राशन कार्ड लेकर ई-केवायसी करवा सकते हैं। यह नवीनीकरण प्रक्रिया हितग्राही स्वयं अपने मोबाइल से एप्लीकेशन के माध्यम से या फिर शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता के मोबाइल से भी करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए लिंक https://fcs.cg.gov.in/ उपलब्ध है।
Read Also- जंगल में बांस लेने गया युवक नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आया, मौके पर हुई मौत
News for ration card holders: इसके अलावा, छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राशन कार्ड नवीनीकरण की तिथि 28 फरवरी 2025 तक बढ़ा दी है। राशन कार्ड का नवीनीकरण करवाने के लिए लाभार्थियों को नजदीकी राशन दुकान पर जाना होगा। वहां उन्हें ई-केवायसी से संबंधित आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ राशन दुकान में जमा करना होगा। राशन दुकान के अधिकारी इस आवेदन का वेरिफिकेशन करेंगे और इसके बाद राशन कार्ड का ऑफलाइन ई-केवायसी पूरा होगा।




