Municipal body elections 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में संपन्न होगा, जिसकी नामांकन प्रक्रिया आज, 22 जनवरी से शुरू हो गई है। प्रत्याशी अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा कर सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है, जबकि 25 और 26 जनवरी को नामांकन नहीं लिए जाएंगे।
मतदान 11 फरवरी को होगा, और मतों की गणना 15 फरवरी को की जाएगी। इस चुनाव प्रक्रिया को 25 दिनों में पूरा किया जाएगा। 2025 के निकाय चुनाव में प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 नगर पालिक निगम, 54 नगर पालिकाओं में से 45 नगर पालिका परिषद और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव होंगे।
Read Also- पेंशन प्रकरण में पैसे की डिमांड का मामला: दो महिला लिपिकों का निलंबन, DEO ने की कार्रवाई…
रायपुर जिले में बनाए गए 1290 मतदान केंद्र
Municipal body elections 2025: रायपुर जिले में नगरीय निकायों के लिए कुल 1290 मतदान केंद्र होंगे। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में 1095 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1378 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 69 सहायक मतदान केंद्र नगरीय निकाय और 4 त्रिस्तरीय पंचायत के लिए होंगे।
रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 मतदाता
Municipal body elections 2025: नगरीय निकाय चुनाव के लिए रायपुर नगर निगम को 107 और त्रिस्तरीय पंचायत को 97 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। चुनाव में 11 रिटर्निंग ऑफिसर और पंचायत में 5 रिटर्निंग एवं 74 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। मतदान केंद्रों की सूची 27 जनवरी तक प्रकाशित की जाएगी, और चुनाव चिन्ह का प्रकाशन 6 फरवरी तक होगा।




