Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन पर मारपीट का आरोप लगा है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर किया है जिसमें कौशल देवांगन एक दंपति को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। बता दें, यह वीडियो सोमवार का है। सीसीटीवी फुटेज में कौशल देवांगन पति-पत्नी को लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, मंत्री लखनलाल देवांगन ने साफ किया है कि कोई भी हो, कानून अपना काम करेगा। इस मामले में पुलिस ने कौशल देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read Also- CG High Court का फैसला: पत्नी की सहमति के बिना अप्राकृतिक सेक्स अपराध नहीं, पति पर नहीं चल सकता इस मामले में केस
कानून करेगा अपना काम- मंत्री देवांगन
Korba News: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर उनके परिवार का कोई सदस्य गलत पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने साफ किया कि कानून सबके लिए बराबर है और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Read Also- स्कूल के फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों का स्टंट, पुलिस ने दर्ज किया FIR
Korba News: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने वीडियो की पुष्टि की है। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कौशल देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। यह घटना नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सामने आई है, जहां महापौर, पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष के लिए वोटिंग चल रही है।
Read Also- Snow Moon 2025: आज आसमान में नजर आएगा स्नो मून, जानें कितने बजे देख सकेंगे
कांग्रेस ने उठाए सवाल
यह वीडियो कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल पेज एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि देखिए, इस चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाना और इनके अहंकार को तोड़ना क्यों जरूरी है। कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन सीसीटीवी में अपने साथियों संग दंपत्ति को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।




