रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं..दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ठोकर मार दी. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसा देर रात नेतनागर ग्राम के पास हुआ. घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक ग्राम नेतनागर के रहने वाले थे. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. हादसे को लेकर ग्रामीण आज चक्काजाम कर सकते हैं. जुट मिल पुलिस घटना की जांच में जुटी है.




