मरवाही। 3 साल पहले पेंड्रा में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर अर्थदंड भी लगाया है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश बर्मन ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने पैरवी की।
पीड़िता की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने आरोपी डबला उर्फ ओमप्रकाश बर्मन के खिलाफ धारा 376, 323 के तहत अपराध क्रमांक 178/22 दर्ज कर 11 मई 2022 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।




