Balodabazar News : बलौदाबाजार नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का बीती रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे हाल ही में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं। दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में विजय जश्न मनाया गया था, जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे।
Read Also- एक साथ उठीं 6 अर्थियां: प्रयागराज में सड़क हादसे में मृतकों की बॉडी पहुंची कोरबा, गांव में पसरा मातम
Balodabazar News : अंजु जैन की तबीयत अचानक चुनाव के पूर्व बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत रविवार को और गंभीर हो गई और अंततः उनका निधन हो गया। आज उनका पार्थिव शरीर बलौदाबाजार लाया जाएगा, जहां उनके निवास से दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा।
Read Also- हल्दी की रस्म के बाद दुल्हा पहुंचा मतदान केंद्र, डाला वोट…53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी
Balodabazar News : बलौदाबाजार के विधायक एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अंजु जैन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “उनका जाना नगर के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। अंजु जैन एक मिलनसार और जनहित के लिए समर्पित महिला थीं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और इस कठिन समय में परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”




