Chhattisgarh Latest News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कछापारा स्थित माध्यमिक शाला भवन में बने मतदान केंद्र में कार्यरत सहायक ग्रेड-3, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को शराब पीकर ड्यूटी करने और निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Read Also- हार के बाद महिला कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा: भाजपा प्रचारक से की गाली-गलौज, ईंट-पत्थर से किया हमला
Chhattisgarh Latest News: सेक्टर अधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्टर को अपनी रिपोर्ट में बताया कि मतदान केंद्र क्रमांक 55 में कार्यरत प्रशांत कुमार आज मतदान के दौरान शराब के नशे में पाए गए। जब उन्हें चेतावनी दी गई, तो उन्होंने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।
Read Also- नगरीय निकाय चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा- भाजपा ने सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग किया
Chhattisgarh Latest News: इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) खंड गौरेला ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की। इसके आधार पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन और निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया।




