CG sex CD scandal: छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड को लेकर आज सुनवाई हो रही है। पूर्व CM भूपेश बघेल सुनवाई को लेकर कोर्ट में पेश हुए। CBI के विशेष कोर्ट भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में आज उनकी पेशी हुई। इस मामले में आरोपी भूपेश बघेल के अलावे विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत 7 लोग कोर्ट में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक 164 के तहत सभी का बयान दर्ज कराया जा रहा है।
Read Also- छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान वित्त मंत्री की अनुपस्थिति पर विपक्ष का वॉकआउट
7 साल बाद मामले की शुरू हुई सुनवाई
CG sex CD scandal: अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक कथित सेक्स सीडी सामने आई थी। इसे कथित रूप से पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बताया जा रहा था। रायपुर के सिविल लाइन थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ। बाद में पुलिस दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लाई थी।
Read Also- सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान, होली से पहले खुला सौगातों का पिटारा
CG sex CD scandal: कांग्रेस इसे तत्कालीन सरकार की साजिश बताती रही। सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप था। भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई। इस गिरफ्तारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नया जोश दिया। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे।




