Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, April 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में मिलेगा सस्ते दामों में घर: वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का हुआ शुभारंभ, ऑनलाइन करें बुकिंग

    छत्तीसगढ़ में मिलेगा सस्ते दामों में घर: वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का हुआ शुभारंभ, ऑनलाइन करें बुकिंग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 4, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    One Time Settlement Scheme
    One Time Settlement Scheme

    One Time Settlement Scheme: छत्तीसगढ़ में अब आवास के तहत किफायती दरों पर घर उपलब्ध होंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का शुभारंभ कर दिया है। इस योजना के तहत  राज्यभर में स्थित आवासीय और व्यावसायिक भवनों में छूट मिलेगी। इसके लिए  20 जनवरी 2025 को मंत्रिमंडल से हरि झंडी मिल गई थी। लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण अब तक शुरू नहीं हुआ था।

    आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने भवनों की लागत मूल्य पर 10, 20 और  30 प्रतिशत तक छूट की योजना तैयार की थी। जिसे 20 जनवरी 2025 को मंत्रिमंडल से हरि झंडी मिल गई थी। परंतु आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण योजना को तब शुरू नहीं किया जा सका था। वहीं अब मंत्री ओ. पी. चौधरी जी के प्रयासों से यह वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 शुरू कर दी गई है।

    Read Also-  नवा रायपुर मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

    30 प्रतिशत तक की मिल रही छूट
    One Time Settlement Scheme: इस योजना के तहत राज्यभर में स्थित आवासीय और व्यावसायिक भवनों में भारी छूट दी जा रही है। आवास एवं पर्यावरण विभाग सचिव सह छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अंकित आनंद (भ.प्र.से.) ने बताया कि, मंडल की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें सभी वर्ग के लोगों के लिए किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमने मंडल के निर्मित आवासीय और व्यावसायिक भवनों के लागत मूल्य पर 30 प्रतिशत तक छूट दी है।

    हितग्राही आसानी से बुक कर सकते हैं घर
    मंडल आयुक्त कुंदन कुमार (भ.प्र.से.) बताया कि, इस योजना को लॉन्च करते ही हमें लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला है। मात्र 2 दिनों में हमें लगभग 8 करोड़ के 56 भवनों की बुकिंग आ चुकी है जो कि एक रिकॉर्ड है। इतनी बुकिंग हमें छुट्टियों के दिनों में प्राप्त हुई है। हमने बुकिंग सिस्टम पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन रखा है जहां हितग्राही अपने घर बैठे मंडल की वेबसाइट www.cghb.gov.in पर लॉग-इन कर भवन आसानी से बुक कर सकते हैं।

    Read Also-  CG sex CD कांड मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल सहित 7 आरोपी कोर्ट में मौजूद, दर्ज कराया जा रहा है बयान

    प्रदेश के बड़े शहरों में लागू है योजना
    One Time Settlement Scheme: इन दो दिनों में मंडल के टोल फ्री 18001216313 और अधिकारियों/ कर्मचारियों के नंबर्स में 900 से 1000 क्वेरीज़ भी आ चुकी है। यह योजना छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्थानों जैसे, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा राजनांदगांव, कवर्धा, नवा रायपुर अटल नगर, आरंग, महासमुंद, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा और अन्य प्रमुख शहरों में लागू है।

    सस्ते दामों पर आवास उपलब्ध कराना लक्ष्य
    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो अपने घर का सपना साकार करना चाहते हैं परन्तु वित्तीय दृष्टिकोण से उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने इस योजना के तहत लोगों को छूट प्रदान कर उन्हें सस्ता और बेहतर आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। यह योजना मंडल के लिए मील का पत्थर साबित होगी वहीं इस योजना का लाभ सभी को उठाना चाहिए क्योंकि इस तरह का मौका शायद दोबारा मिलना बेहद मुश्किल है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news cg news live cg raipur news chhattisgarh breaking news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.