CG Janpad Panchayat election: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जनपद पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। दुर्ग जनपद के लिए भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी कुलेश्वरी देवांगन ने बाजी मारी। वे अपने प्रतिद्वंदी संतोषी देशमुख से 2 मतों से विजई हुई। राजनंदगांव जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर आज निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई, यहां भी बीजेपी ने बाजी मार ली है।
बता दें कि दुर्ग जनपद अंतर्गत कुल 24 सदस्य के द्वारा मतदान किया गया। जिनमें से 13 कुलेश्वरी देवांगन को तो वहीं संतोषी देशमुख को 11 मत मिले। यह चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा था, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दो नाम सामने आ रहे थे। जिनमें से एक कुलेश्वरी देवांगन और दूसरा संगीता साहू थी, तो वहीं कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी उतारने के लिए जोर आजमाइश की थी।
Read Also- बीजेपी नेता ने की खुदकुशी: जिला कार्यालय में पंखे से लटका मिला शव, जांच जारी
CG Janpad Panchayat election: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के बागी निर्दलीय सदस्य संतोषी देशमुख जो पूर्व में भी जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन पर अपना भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया और कांग्रेस की किले बंदी के साथ ही संतोषी देशमुख जनपद पहुंची थी। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी 13 सदस्यों को लेकर जनपद पहुंचे थे काफी दिलचस्प मुकाबले में कुलेश्वरी देवांगन विजय हुई हैं। इधर 25 सदस्यों वाले राजनंदगांव जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर आज निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई । इस दौरान 20 साल बाद भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों ही पदों पर भाजपा संगठन की कुशल रणनीति के चलते अपनी जीत दर्ज करने सफल रहे।
Read Also- पंचायत सचिव की बड़ी लापरवाही: महिला पंचों की जगह पतियों को दिलाई शपथ, VIDEO वायरल होने के बाद जारी हुआ जांच का आदेश
CG Janpad Panchayat election: राजनंदगांव जनपद पंचायत में आज सुबह 11:00 बजे से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। सबसे पहले अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर ने अपना नामांकन दाखिल किया, तो वहीं कांग्रेस की ओर से समर्थित प्रत्याशी तुलसी साहू ने नामांकन भरा, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रतिमा चंद्राकर को 19 मत मिले तो वही कांग्रेस की तुलसी साहू को 8 मत मिले।
Read Also- 1500 रूपये के लिए दो भाईयों मिलकर युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने जला दी लाश, पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी
इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनीता सिंह ने नामांकन भरा तो वहीं कांग्रेस की ओर से समर्थित प्रत्याशी रोहित चंद्राकर ने उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया, वहीं मतदान के पश्चात रोहित चंद्राकर को महज 7 मत मिले । वहीं भारतीय जनता पार्टी समर्थित अनीता सिन्हा ने 18 मत प्राप्त किये । अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर विजय होने के बाद प्रतिमा चंद्राकर और अनीता सिन्हा ने सबके साथ मिलकर विकास करने की बात कही। राजनंदगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत 25 जनपद क्षेत्र से 16 भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई थी, इसके बाद मतदान की प्रक्रिया होने पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई और दोनों ही पदों पर भाजपा समर्थित महिला प्रत्याशियों की जीत हुई।




