Bhilai News: भिलाई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां BSF के दो जवानों ने शराब के नशे में एक लड़की से छेड़खानी की हैं। दोनों जवान नकली पुलिस अधिकारी बनकर शनिवार शाम एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी NSUI के कार्यकर्ताओं ने देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पूरा मामला सुपेला थाना इलाके का है।
Read Also- प्रेम-प्रसंग के शक में देवर ने की भाभी की हत्या, खाट पर बंधी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Bhilai News: पुलिस के मुताबिक दोनों BSF जवान का कांकेर जिले में पदस्थ है और कार्यालय के काम से भिलाई आए। जिस गाड़ी में वो लोग पुलिस लिखवाकर और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे, वो किराये की है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। वही बीएसएफ के एक जवान और ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक बीएसएफ का दूसरा जवान फरार है।
Read Also- ACB की रडार में 2 शिक्षक, जांच जारी, प्रदेश के कई जिलों के 14 ठिकानों पर रेड
Bhilai News: एक प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि वह देर शाम पार्क में घूमने आया था। उसने देखा कि दो आदमी एक लड़की को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे। जब वो लड़की को बचाने आया तो देखा की जवान शराब के नशे में हैं। उन जवानों ने उसे युवक को भी धमकाया जिसके बाद उसने अपने अन्य साथियों को बुलाया और पुलिस को इसकी खबर दी और तब वहां ट्रैफिक पुलिस की टीम पहुंची जिसके बाद पूरा मामला सुपेला थाना को सुपुर्द किया गया।




