Bilaspur Crime News: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित खेल परिसर में शुक्रवार को पुलिस ने दो युवकों को प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नाइट्राजेपन टैबलेट की 10 स्ट्रीप में 120 नग और एव्हील के 200 एम्पुल इंजेक्शन बरामद किए।
Read Also- ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 8 अप्रैल को आयोजित होगा इंटरव्यू
Bilaspur Crime News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सीएसपी सिद्धार्थ बघेल की अगुवाई में की गई, जो कुछ समय से नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायतें प्राप्त कर रहे थे। टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खेल परिसर के पीछे घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नरेश उर्फ सूरज साहू (23) और सरोज उर्फ सूरज सोनी (26) के रूप में हुई है।
Read Also- छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को दी राहत: 1 लाख तक के सामान की ट्रांसपोर्टिंग में E-Way Bill की छूट, आदेश जारी
Bilaspur Crime News: स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस क्षेत्र में नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे थे, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही जा रही है। हालांकि, क्षेत्र में नशेड़ियों की बढ़ती संख्या के चलते लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है, और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में नशे के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस की कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है।




