नई दिल्ली। शादियों का सीजन चल रहा है और दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के पसीने छूट रहे हैं। सोना महंगा होने से शादियों का बजट बुरी तरह गड़बड़ा गया है। आम आदमी की पहुंच से तो सोना कोसों दूर चला गया है। सोने की घरेलू वायदा कीमतों ने आज नया रिकॉर्ड बनाया है। वैश्विक कीमतों में तेजी के चलते घरेलू मार्केट में भी भाव लगातार बढ़ रहे हैं। टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और यूएस-चीन ट्रेड वॉर के बढ़ने से सोना सेफ हेवन एसेट के रूप में मजबूत हो रहा है। वायदा ही नहीं, हाजिर मार्केट में भी सोने की कीमतें सातवें आसमान पर हैं।
रायपुर में वक्फ संपत्तियों पर 500 करोड़ का घोटाला, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा
सोने का वायदा भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बुधवार दोपहर एमसीएक्स पर 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 1.71 फीसदी या 1600 रुपये की बढ़त लेकर 95,051 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 5 मई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी बुधवार दोपहर 1.50 फीसदी या 1425 रुपये की बढ़त के साथ 96,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
वक्फ संशोधन कानून पर SC में हुई सुनवाई, केंद्र सरकार को नोटिस जारी
सोने-चांदी का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में बुधवार दोपहर भारी तेजी देखने को मिली है। कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोना




