नागपुर: शहर के भांडेवाडी परिसर स्थित डम्पिंग यार्ड में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। यहां पर कई घंटे से आग लगी है, जो बुझने का नाम नहीं ले रही है। मौके पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को भेजा गया है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
Building collapses : छह मंजिला इमारत गिरी , 11 लोगों की मौत… कई दबे; रेस्क्यू जारी
इस बीच आग इतनी भयानक है कि दमकल विभाग की गाड़ी ही आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और फायर ब्रिगेड की पूरी गाड़ी धू-धूकर जल गई। आग लगने के वजह से इलाके में हर तरफ सिर्फ धुआं ही धुआं दिख रहा है।
CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, गर्मी और आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम
कई घंटे से लगी हुई है आग
दरअसल, नागपुर के भांडेवाडी परिसर में स्थित डम्पिंग यार्ड में शनिवार दोपहर को भीषण आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि आस-पास कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटें ही दिखाई दे रही हैं। वहीं आसमान में हर तरफ धुएं का गुबार दिख रहा है।
वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को भेजा गया है, जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है। बता दें कि नागपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से इकट्ठा किया गया सारा कचरा इसी डम्पिंग यार्ड में जमा किया जाता है।




