नई दिल्ली। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं. सोमवार सुबह उनका हवाई जहाज दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा. यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव वेंस को रिसीव करने के लिए पहुंचे थे.
अपनी यात्रा के पहले दिन वेंस ने शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री आवास में मुलाकात की.भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में जारी वार्ताओं के बीच दोनों नेताओं की ये मुलाकात हुई है.
अनुराग कश्यप पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, FIR दर्ज कराने पहुंची पुलिस स्टेशन
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने अपनी बातचीत में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते में प्रगति का स्वागत किया.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई: 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, चंगोराभाठा जोन में था पदस्थ
पीएम मोदी और वेंस ने पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात की. ऊर्जा, रक्षा, टैक्टिकल टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने की दिशा में जारी प्रयासों पर भी बात की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि कहा कि वो इस साल के अंत में ट्रंप की भारत यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं.




