मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. ब्राह्मण समाज के खिलाफ उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है. वहीं, ‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं.
स्कूली छात्रा ने ब्लेड से काटा अपना गला, इलाज के दौरान हुई मौत
अभिनेत्री ने लिखित शिकायत देकर अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. फिल्ममेकर के बयान के बाद से लोग काफी नाराज हैं. खासकर ब्राह्मण समाज के लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. एक्ट्रेस ने भी इस बयान को बेकार बताया है.
Gold Rate Today: सोने की कीमत में आया उछाल, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
एक्ट्रेस ने की FIR दर्ज करने की मांग
मॉडल और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ 21 अप्रैल यानी आज मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं. जहां उन्होंने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. साथ ही FIR दर्ज करवाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि, अनुराग कश्यप ने जो बयान दिया है, वो बहुत बेकार है. ब्राह्मणों को क्या टॉयलेट समझ रखा है? फिल्मों के लिए आप कुछ भी बयान देंगे? नशे में थे क्या आप, जो इस तरह से बयान दे रहे हैं? इस दौरान एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि 5 साल आप बिजी हो किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन इस तरह का बयान अगर किसी और धर्म के लिए दिया होता, तो अब तक फतवे जारी हो गए होते.




