Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने समर कैंप के लिए जारी की गाइडलाइन 

    छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने समर कैंप के लिए जारी की गाइडलाइन 

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 25, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    Summer Camp Guidelines

    Summer Camp Guidelines: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित करने के लिए गाइडलाइन जारी की है। इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के कौशल विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें नया सीखने का अवसर प्रदान करना है। शिक्षा सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टर और डीईओ को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

    Read Also-  नक्सल ऑपरेशन के दौरान भीषण गर्मी बनी बड़ी चुनौती, 40 जवान हुए डिहाइड्रेशन का शिकार, इलाज जारी

    Summer Camp Guidelines:  गाइडलाइन के अनुसार, समर कैंप में बच्चों को चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध लेखन, कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा खेलकूद और बच्चों को अपने गांव व शहर के ऐतिहासिक परिचय भी कराया जाएगा। साथ ही, औद्योगिक संस्थानों और मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े संस्थानों का भ्रमण भी कराया जा सकता है।

    समर कैंप के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने 9 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

    1. समर कैंप स्कूलों में या गांव/शहर के सामुदायिक स्थानों में आयोजित किया जा सकता है।
    2. समर कैंप में कला और रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा सकता है, जो बच्चों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा, बड़े संस्थानों का भ्रमण भी कराया जा सकता है।
    3. समर कैंप में स्कूल के शिक्षक और बच्चों के पालकों का भी सहयोग लिया जा सकता है।
    4. समर कैंप में चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध-कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, नृत्य, खेलकूद और ऐतिहासिक परिचय जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जा सकती हैं।
    5. इन गतिविधियों के अतिरिक्त, बच्चों को अन्य रचनात्मक गतिविधियों का चयन करने की स्वतंत्रता भी दी जाएगी।
    6. समर कैंप के आयोजन से पूर्व शाला विकास समिति और पालक शिक्षक समिति से सहमति ली जाए।
    7. यह आयोजन स्वेच्छिक रहेगा और सुबह 07:30 बजे से 09:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।
    8. समर कैंप के लिए कोई पृथक बजट जारी नहीं किया जाएगा, इसके लिए जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाएगा।
    9. ग्रीष्मकालीन प्रोजेक्ट के रूप में शिक्षक और पालकों से सहयोग लेकर बच्चों को समर कैंप पूरा कराना होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    camp guidelines kids summer camp online summer camp summer camp summer camps
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.