CG Kabirdham News: कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम बड़ौदा खुर्द से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। फसल की सुरक्षा के लिए खेत में अवैध रूप से बिछाए गए हाई वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आकर एक मवेशी और एक बंदर की मौके पर ही मौत हो गई।
Read Also- बड़ी लापरवाही: यात्रियों से भरी मेमू ट्रेन कोयला साइडिंग में घुसी, स्टेशन मास्टर समेत दो अधिकारी निलंबित
CG Kabirdham News: स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक किसान ने अपने खेत को जंगली जानवरों से बचाने के इरादे से बिना किसी वैधानिक अनुमति के खेत की मेड़ पर करंट दौड़ाते तार बिछा दिए थे। दुर्भाग्यवश इस खतरनाक इंतजाम से एक मवेशी और एक बंदर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Read Also- पांच साल की मासूम के साथ नौकर ने की दरिंदगी, इस हालत में मिली बच्ची
CG Kabirdham News: घटना के बाद गांव में रोष का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे किसान की घोर लापरवाही बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में और भी निर्दोष जानवरों की जान खतरे में पड़ सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच शुरू हो चुकी है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और विद्युत अधिनियम के तहत अवैध रूप से करंट बिछाना दंडनीय अपराध है।




