Bilaspur News in Hindi: बिलासपुर जिले में महिला के साथ शारीरिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन थाना प्रभारी (टीआई) कलीम खान को पद से हटाकर सब इंस्पेक्टर (एसआई) बना दिया गया है। यह कार्रवाई बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा की गई है। इसकी आधिकारिक पुष्टि बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने भी की है। इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Read Also- देशभर में 7 मई को बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को दिए मॉक ड्रिल के निर्देश
महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप
Bilaspur News in Hindi: कलीम खान पर एक महिला ने उनके कार्यकाल के दौरान शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। यह मामला उस समय का है जब वे बिलासपुर के सिविल लाइन थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। शिकायत के बाद उच्च स्तर पर जांच शुरू की गई थी, जिसमें खान दोषी पाए गए।
Read Also- महिला स्वास्थ्यकर्मी से रेप : आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर लूटी थी अस्मत
विधायक ने भी की थी शिकायत
Bilaspur News in Hindi: इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन विधायक शैलेष पाण्डेय ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से शिकायत की थी। इसके बाद पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट हाल ही में सामने आई है।
Read Also- पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए चार थानों के प्रभारी
विभिन्न थानों में कर चुके हैं सेवा
टीआई रहते हुए कलीम खान ने चकरभाठा, सिविल लाइन और तारबाहर जैसे महत्वपूर्ण थानों में प्रभारी के रूप में कार्य किया है। इसके साथ ही उन्हें साइबर सेल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। वर्तमान में वे सरगुजा जिले में पदस्थ हैं।




