नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. इस तनावपूर्ण माहौल में देश का शेयर बाजार निवेशकों की टेंशन बढ़ा रहा है. हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में प्री-ओपन सेशन से ही गिरावट का रुख देखा गया.
भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 8 राज्यों में 29 एयरपोर्ट्स बंद, 165 फ्लाइट्स रद्द…
शाम को कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 880.34 अंक गिरकर 79,454.47 अंक पर बंद हुआ है. जबकि निफ्टी 50 भी 265.80 पॉइंट टूटकर 24,008 अंक पर बंद हुआ. इसने निवेशकों का भारी मात्रा में नुकसान कराया है.
Stock Market को नहीं भा रहा भारत-पाक टेंशन… दो दिन में 1200 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स
गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी. बीएसई सेंसेक्स 411.97 पॉइंट टूटकर 80,334.41 और निफ्टी 140.60 अंक गिककर 24,273.80 अंक पर बंद हुआ था. इस तरह 2 दिन में सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूट गया है.
कारोबार शुरू होने से पहले प्री-सेशन में ही सेंसेक्स ने 4500 पॉइंट तक का गोता लगाया. हालांकि बाजार खुलते ही मार्केट संभल गया. लेकिन मार्केट में ये रौनक ज्यादा देर तक नहीं रही. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही पहले सत्र के कारोबार के दौरान गिरावट शुरू हो गई और बाजार गिरकर बंद हुए.




