Dhamtari Road Accident: धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम डांडेसरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो में सवार सेवानिवृत्त प्राचार्य मोहनलाल रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक गुलशन रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read Also- भाजपा नेता पर पुलिस हेड कांस्टेबल ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे जिला उपाध्यक्ष, आरोपी निलंबित
Dhamtari Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली का पिछला टायर और अन्य हिस्से तकरीबन 10 से 15 फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक घंटों तक वाहन में फंसा रहा, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
Read Also- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे 14 सवाल, भेजा प्रेसिडेंशियल रेफरेंस
Dhamtari Road Accident: घायल गुलशन रात्रे की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से भी पूछताछ शुरू कर दी है।




