संबलपुर। ओडिशा के संबलपुर और झारसुगुड़ा के बीच शनिवार की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन पर अज्ञात बदमाशों ने पत्थरबाजी की। यह घटना उस समय हुई जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे।
पीएम आवास योजना में बड़ी लापरवाही: कलेक्टर ने 23 अधिकारियों और कर्मचारियों को थमाया नोटिस
पत्थर ट्रेन के एसी कोच बी-7 की खिड़की पर लगा, जिससे खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे रेंगाली और झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। पत्थर ठीक उस खिड़की पर आकर लगा जो सीट नंबर 15 के पास थी। पत्थरबाजी इतनी तेज थी कि खिड़की का कांच टूटकर अंदर बिखर गया।
जोरदार आवाज के साथ टूटे कांच
वहीं घटना के बाद यात्री जोरदार आवाज की वजह से जाग उठे और कोच अटेंडेंट व टिकट चेकर को इसकी जानकारी दी। सीट नंबर 15 पर बैठे यात्री पर इस घटना का गहरा असर पड़ा। तपस्विनी एक्सप्रेस के बी-7 कोच के अटेंडेंट ने बताया, “सीट नंबर 15 पर बैठे यात्री इस घटना से बुरी तरह घबरा गए थे।
ट्रैक्टर से आरक्षक को कुचलने का मामला: मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
उन्होंने मुझे बुलाकर बताया कि उन्हें एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जैसे किसी ने गोली चलाई हो। खिड़की का शीशा पूरी तरह टूट चुका था और उनके ऊपर कांच के टुकड़े गिर पड़े थे। खिड़की पर एक जगह जोरदार टक्कर का निशान था, जिससे ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने गोली मारी हो”।




