कवर्धा। कोरबा से कवर्धा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव के बीच चल रही यह बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Read Also- भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को छोड़ा पीछे…
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
Read Also- छग में मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी, 5 जून तक पहुंचेगा मानसून
घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।




