रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन विभाग द्वारा वन्य अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बलौदा बाजार वन विभाग की सतर्क टीम ने बारनवापारा अभ्यारण्य में वन्यजीव शिकार की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।
छत्तीसगढ़ में कोरोना की वापसी: दो नए मामलों की हुई पुष्टि
वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के नेतृत्व और उपवनमंडलाधिकारी आनंद कुदरिया, अनिल वर्मा, प्रशिक्षु गजेन्द्र वर्मा और परिक्षेत्र अधिकारी जीवन लाल साहू की टीम ने कोठारी (कक्ष 223) और सोनाखान के नवागांव (कक्ष 247) क्षेत्रों में रात 10:30 बजे संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की।
कोच्चि जहाज दुर्घटना: समुंदर में डूबने के बाद कई तटों पर फैला जहरीला रसायन, लोगों से की गई अपील
गश्त के दौरान वाहन क्रमांक CG 12 AU 1332 को रोका गया, जिसमें बंटी कुमार मैथ्यूज (कसडोल) और सुरेंद्र फरमान दास (कोरबा) सवार थे। तलाशी में एयर गन, टॉर्च, दो मोबाइल और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने शिकार की मंशा स्वीकार की।
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले का बड़ा खुलासा, 150 संदिग्ध और 130 बैंक खातों की जांच जारी
दोनों आरोपियों पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 और आयुध अधिनियम 1959 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वनमंडलाधिकारी धम्मशील ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और नागरिकों से सहयोग की अपील की।




