दुर्ग। भीम रेजिमेंट (छत्तीसगढ़) ने दुर्ग जिले के अध्यक्ष के रूप में जीतू सोनवानी की नियुक्ति की है। इससे पहले जीतू दुर्ग जिले के महासचिव के तौर पर काम कर रहे थे।
जीतू सोनवानी के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रदेश भर से कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित कर रहे है। जीतू सोनवानी ने अध्यक्ष बने के बाद भीम रेजिमेंट के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों की मुखरता से आवाज उठाने की बात कही है।




