तरनतारन
पंजाब के तरनतारन जिले से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला रोडूपुर गली नजर सिंह वाली निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गगनदीप सिंह बीते 5 वर्षों से पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला के माध्यम से उसका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों से हुआ।
जंगल में मिली लापता युवक की सड़ी-गली लाश, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
गगनदीप पर आरोप है कि उसने ऑपरेशन *सिंदूर* से जुड़ी संवेदनशील सैन्य जानकारियां—जैसे कि सेना की गतिविधियां, सैनिकों की तैनाती और रणनीतिक ठिकानों की लोकेशन—पाकिस्तान को भेजी थीं। ये जानकारियां भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थीं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बड़ी कामयाबी है।
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 11 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट
बता दें कि हाल के महीनों में पंजाब से जासूसी के आरोप में अब तक 5 लोगों को पकड़ा जा चुका है, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़े पाए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य में ऐसे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच तेज कर दी है।




