Repo Rate Cut: कर्ज लेने वाले और लोन पर EMI भरने वालों के लिए राहत की खबर आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट (0.50%) की बड़ी कटौती की घोषणा की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट अब घटकर 5.5 प्रतिशत हो गया है।
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की दो दिवसीय बैठक 4 जून से शुरू हुई थी, जिसके बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने यह फैसला सुनाया। यह बीते छह महीनों में लगातार तीसरी बार है जब रेपो रेट में कटौती की गई है। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में क्रमश: 25-25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी, जिसके बाद रेपो रेट 6 प्रतिशत पर आ गया था।
Read Also- शर्मिष्ठा पनोली को कलकत्ता हाईकोर्ट से मिली राहत, सांप्रदायिक वीडियो मामले में मिली अंतरिम जमानत
सस्ते होंगे लोन और EMI
Repo Rate Cut: रेपो रेट में इस कटौती का सीधा फायदा लोन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा। होम लोन, ऑटो लोन और अन्य सभी प्रकार के ऋण अब पहले के मुकाबले सस्ते हो जाएंगे। RBI गवर्नर का कहना है कि इस कदम से देश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू मांग को मजबूती मिलेगी, जो आर्थिक विकास के लिए जरूरी है।
Read Also- 17 साल बाद देश में फिर होगी राष्ट्रीय जनगणना, 1 मार्च 2027 से शुरू होगी प्रक्रिया
अन्य दरों में भी बदलाव
Repo Rate Cut: RBI ने इस मौद्रिक नीति के तहत SDF रेट को 5.75% से घटाकर 5.25% और MSF रेट को 6.25% से घटाकर 5.75% कर दिया है। इसके अलावा, कैश रिजर्व रेशियो (CRR) को भी 100 बेसिस प्वाइंट घटाकर 3% कर दिया गया है, जो बैंकों के लिए अधिक फंड उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Read Also- भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को छोड़ा पीछे…
वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत कदम
Repo Rate Cut: यह निर्णय ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका ने एल्यूमिनियम और स्टील पर टैरिफ 50% तक बढ़ा दिए हैं, जिससे भारत के निर्यात को झटका लगा है। ऐसे में RBI का यह कदम अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला माना जा रहा है। RBI ने वित्त वर्ष 2026 के लिए विकास दर (GDP Growth Rate) 6.5% रहने का अनुमान जताया है। पहली तिमाही में 6.5%, दूसरी में 6.7%, तीसरी में 6.6% और चौथी तिमाही में 6.3% ग्रोथ की उम्मीद है।




