नई दिल्ली। एशिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अहमदाबाद में हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटना के बाद बड़ी राहत का ऐलान किया है। एलआईसी ने स्पष्ट किया है कि वह इस भयावह हादसे से प्रभावित यात्रियों, पायलट, क्रू मेंबर्स और उनके परिजनों की हर संभव मदद करने को प्रतिबद्ध है।
शराब घोटाला मामले में ED की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सुकमा का कांग्रेस भवन अटैच, कवासी और हरीश लखमा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
LIC की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मिल सके। एलआईसी ने यह भी कहा कि क्लेम प्रक्रिया को अधिक सरल बनाया जा रहा है, जिससे प्रभावित परिवारों को दस्तावेज़ी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
शादी के दो दिन बाद हादसा: वडोदरा के भाविक माहेश्वरी की फ्लाइट क्रैश में मौत, खुशियों वाला घर मातम में बदला
एलआईसी ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “हम इस हादसे से अत्यंत दुखी हैं। पीड़ितों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद देने को तैयार हैं।”
सरल की गई क्लेम प्रक्रिया
एलआईसी ने मृत्यु प्रमाण पत्र की बाध्यता में रियायत देते हुए कहा है कि अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु का प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो केंद्र या राज्य सरकार अथवा एयरलाइन द्वारा जारी मुआवजे का प्रमाण या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज़ भी स्वीकार किया जाएगा। इसका उद्देश्य दावेदारों को अनावश्यक प्रक्रिया से बचाते हुए शीघ्र आर्थिक मदद पहुंचाना है।
एलआईसी ने यह भी आश्वस्त किया है कि उसकी टीम्स प्रभावित परिवारों से खुद संपर्क कर रही हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। कंपनी सभी प्रभावित दावेदारों तक पहुंचने और उनके दावों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने में लगी हुई है।
शेयर बाजार पर असर
हादसे का असर एलआईसी के शेयरों पर भी देखने को मिला। बीएसई और एनएसई पर शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.56% गिरकर 938 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि यह गिरावट भावनात्मक प्रतिक्रिया है, लेकिन एलआईसी द्वारा उठाए गए मानवीय कदमों से ब्रांड की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी की छवि मजबूत हुई है।
यह कदम न केवल एक सामाजिक दायित्व का निर्वहन है, बल्कि उन परिवारों के लिए संवेदनशील राहत का संकेत भी है, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है।




