नई दिल्ली। एनटीए ने नीट यूजी 2025 का परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपने रिजल्ट neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, रिजल्ट सीधे छात्रों के ईमेल पर भी भेजा जा रहा है। इस वर्ष राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरी रैंक हासिल की है।
डॉग ट्रेनिंग के बहाने महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दो साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
एनटीए ने इससे पहले नीट यूजी की फाइनल आंसर की भी जारी की थी, जिसमें कुछ सवालों के जवाबों में बदलाव किया गया। उदाहरण के लिए, बुकलेट 45 के सवाल नंबर 40 के सही ऑप्शन को फाइनल आंसर की में 1 और 2 दोनों माना गया है, जबकि पहले सिर्फ ऑप्शन 2 सही था। इसी तरह, बुकलेट 46 के सवाल 14, बुकलेट 47 के सवाल 20, और बुकलेट 48 के सवाल 15 के जवाबों में भी संशोधन किया गया है। जिन छात्रों ने इनमें से किसी भी सही ऑप्शन को चुना होगा, उन्हें अंक दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून: जल्द होगी मूसलाधार बारिश, बस्तर से होगी शुरुआत
नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को देश भर में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कहा था कि परिणाम 14 जून 2025 तक घोषित कर दिया जाएगा, जो निर्धारित समयानुसार जारी कर दिया गया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम डाउनलोड करें और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।
NEET UG Result 2025 Live: पिछले साल का कटऑफ (NEET UG 2024 Cut Off)
कैटेगरी कटऑफ पर्सेंटाइल क्वालिफाइंग मार्क्स
जनरल 50th 720–162
जनरल-पीएच 45th 161–144
SC/ST/OBC 40th 161–127
SC/OBC-PH 40th 143–127
ST-PH 40th 142–127




