नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए भयानक प्लेन क्रैश में शनिवार तक मृतकों की संख्या बढ़कर 274 पहुंच गई है। इस हादसे में विमान में सवार यात्रियों के साथ-साथ बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मौजूद डॉक्टरों, छात्रों और कर्मचारियों की भी मौत हुई। प्लेन हॉस्टल इमारत पर गिरा था, जिससे हादसा और भयावह हो गया। टाटा ग्रुप ने इस दर्दनाक घटना में **मारे गए सभी लोगों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है, चाहे वे प्लेन में सवार थे या जमीन पर मौजूद। इसके अलावा, घायल लोगों के चिकित्सा खर्च की जिम्मेदारी भी टाटा ग्रुप ने उठाने का आश्वासन दिया है।
वीडियो कॉल अटेंट करते सेक्सटॉर्शन में फंसा युवक, रेलवे पटरी में किया सुसाइड
ग्रुप के अनुसार, बी जे मेडिकल हॉस्टल की क्षतिग्रस्त इमारत की मरम्मत में भी सहायता दी जाएगी। इस हादसे में 241 यात्री और क्रू सदस्य मारे गए, जबकि 33 लोग मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद थे। एकमात्र व्यक्ति को जिंदा निकाला गया है। जब यह पूछा गया कि क्या टाटा ग्रुप मुआवजे के अलावा पीड़ित परिवारों को नौकरी या अन्य लाभ देगा, तो अधिकारियों ने कहा कि अभी ऐसी कोई योजना तय नहीं हुई है। वे हालात का आकलन कर रहे हैं और सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।
रायगढ़ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कांग्रेस कार्यकर्ता और रहवासी उतरे सड़कों पर, मंत्री आवास के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में
उल्लेखनीय है कि टाटा द्वारा घोषित एक करोड़ के अलावा, मृतकों के परिजनों को बीमा कंपनियों से **करीब 1.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी मिलने की उम्मीद है। यह देश की सबसे बड़ी हवाई दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है।




