अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो चुकी है।
युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक साझा मंच का बड़ा ऐलान, 16 जून से काली पट्टी लगाकर करेंगे कार्य
इस दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो 17 वर्षीय छात्र आर्यन ने रिकॉर्ड किया, जो अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके का निवासी है। आर्यन 12वीं कक्षा का छात्र है और गुरुवार दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर उसने यह वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैप्चर किया था।
आर्यन ने बताया कि वह अपने घर की छत पर था जब उसने विमान को बेहद करीब से उड़ते देखा। वह पहली बार इतने नजदीक से कोई विमान देख रहा था, इसलिए उसने अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में यह वीडियो अपने पिता को भेजा। संभवतः वहीं से यह वीडियो वायरल हो गया।
इजरायल की ईरान को खुली चेतावनी: “तेहरान को जला देंगे अगर मिसाइल हमले नहीं रुका तो”
आर्यन की बहन ने बताया कि उसका भाई पहली बार शहर आया था और गांव में रहता है। उसने सोचा कि यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाएगा, लेकिन दुर्भाग्यवश, वीडियो कैप्चर करने के चंद सेकंड बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
आर्यन के पड़ोसी शुभम गुप्ता ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान असामान्य ढंग से नीचे उड़ रहा था और उसका मूवमेंट बता रहा था कि कुछ गड़बड़ है। हादसा मेघानीनगर के IGP कंपाउंड में हुआ, जबकि वीडियो ओमकार नगर कॉर्नर से रिकॉर्ड किया गया था।
इस वायरल वीडियो को लेकर अहमदाबाद पुलिस ने आर्यन से पूछताछ की। पुलिस ने साफ किया है कि वीडियो बनाने पर किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आर्यन अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान देने आया था और उसके बाद उसे जाने दिया गया।
यह हादसा न सिर्फ तकनीकी जांच का विषय बना है, बल्कि एक किशोर की संयोगवश रिकॉर्डिंग ने पूरे देश को इस त्रासदी की लाइव झलक दिखा दी है।




