Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नया रायपुर बनेगा सोलर सिटी: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से लेकर सरकारी व निजी आवास सौर ऊर्जा से होगा रोशन

    नया रायपुर बनेगा सोलर सिटी: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से लेकर सरकारी व निजी आवास सौर ऊर्जा से होगा रोशन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 16, 2025Updated:June 16, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेशछत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोलर ऊर्जा से बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य की नोडल एजेंसी क्रेडा (छत्तीसगढ़ स्टेट रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) ने इस दिशा में कई योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। विशेष रूप से नया रायपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत 10 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर ऊर्जा संयंत्रों से बिजली उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है और स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा।

    20 हजार सोलर कृषि पंप लगाए जाएंगे
    केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार भी सक्रिय है। क्रेडा की ओर से 20 हजार सोलर कृषि पंप लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 28 हजार सोलर पंप लगाए जा चुके हैं।

    Read Also-  भारत में 2027 में होगी अगली जनगणना, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

    नया रायपुर में व्यापक सोलर इंफ्रास्ट्रक्चर
    नया रायपुर में मंत्रालय, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास, सरकारी भवन, निजी संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रेलवे स्टेशन, स्ट्रीट लाइट और पंप हाउस को सौर ऊर्जा से रोशन करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर उनकी बिजली खपत के अनुसार सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

    बिजली खपत के अनुसार होंगे सोलर प्लांट
    हर स्थान पर बिजली की जरूरत के अनुसार सौर संयंत्र लगाए जाएंगे। स्टेडियम, सरकारी और निजी आवासों, रेलवे स्टेशन सहित सभी चिन्हित स्थानों पर बिजली खपत के आधार पर प्लांट की क्षमता तय की जाएगी। सभी संयंत्रों के लिए अलग-अलग बजट तैयार किया जाएगा।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, 15 अक्टूबर के बाद ही शुरू होंगी खदानें

    सरकार से मंजूरी के बाद होगी शुरुआत
    संपूर्ण योजना को अंतिम रूप देकर प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है। राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही विभिन्न स्थानों के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाएगी और चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन शुरू होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh breaking news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.