हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित शमशाबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एयर इंडिया की एक फ्लाइट जो हैदराबाद से मुंबई जा रही थी, उसमें तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान से पहले ही रोक दिया गया। विमान टेकऑफ के लिए रनवे पर तैयार था, लेकिन तभी पायलट को तकनीकी दिक्कत का अंदेशा हुआ।
ट्रैफिक टीआई की गाड़ी ने सिग्नल में खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, चार कार हुई डैमेज… पुलिस पर ड्राइवर को भगाने का भी आरोप
पायलट की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई की वजह से एक बड़ा खतरा टल गया। पायलट ने तुरंत विमान को रनवे पर ही रोक दिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न: अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में की गई वृद्धि
एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू कर दी और विमान को रनवे से हटाकर मेंटेनेंस एरिया में भेज दिया गया। एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की और उन्हें उसी दिन मुंबई रवाना किया।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यह तकनीकी खराबी इंजन या हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़ी हो सकती है, हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस घटना से एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों में हल्का व्यवधान जरूर हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
यह घटना एक बार फिर एयरलाइन सुरक्षा प्रक्रियाओं की महत्ता को रेखांकित करती है, जहां पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने यात्रियों की जान बचाई। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।




