बेमेतरा। रायपुर से जबलपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई। सिमगा थाना क्षेत्र में स्थित एक पुल पर अनियंत्रित होकर कार रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान- अमित बघेल, जबलपुर गौरीघाट (मध्यप्रदेश) निवासी के रूप में हुई है. जो बैंक ऑफ इंडिया, बेमेतरा में कार्यरत था.
Accident News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार रायपुर से जबलपुर के लिए रवाना हुई थी और सुबह के समय सिमगा क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। कार की गति काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पुल से नीचे जा गिरा।




