रायपुर। कबीर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कार से युवक की लाश फेंक दी गई। यह घटना थाना के पीछे बन रही नई सड़क पर हुई। मृतक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई, जिसके हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ मिला। सूचना पर थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की पहचान कर कार मालिक, एक युवती और दो युवकों को हिरासत में लिया है।
स्प्राइट की बोतल में शराब पीते पकड़े गए प्रधानपाठक, तत्काल प्रभाव से निलंबित
पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है। जांच में सामने आया कि कार में मौजूद युवती सेक्स वर्कर है और सभी लोग नशा कर रहे थे। इसी दौरान मंदीप की हालत बिगड़ी, तो साथी डर के मारे उसे अस्पताल ले जाने की बजाय लाश को सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। सभी हिरासत में हैं और उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।




